नालंदा : भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में जाने के पूर्व ही आज इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के ऊपर सदन में आपत्तिजनक बातें रख महिलाओं का अपमान किये है। वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंता का विषय है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से अपना दिमागी संतुलन खोते हुए लगातार अनाप शनाप बातें कर रहे हैं। उससे नही लगता है कि बिहार का भला होगा। इतना ही नही उन्होंने कहा कि उनको इलाज की सख्त जरूरत है।
रजनीश किरण की रिपोर्ट