बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटगांव में नशेड़ी गैंग ने ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर जमकर उत्पात मचाया। कई घरों पर ईट पत्थर फेंका और तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक नशेडी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार नशेड़ी गैंग की हरकतों से लोग आजिज आ चुके हैं।
मंगलवार की देर रात को इस गैंग ने विरोध करने पर अपने समर्थकों के साथ पूर्व मुखिया विमला देवी, मुन्ना साव, बबलू साव, अमित कुमार, मनोज कुमार, सुजाता देवी और राजेश रजक के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। वहीं पथराव भी किया। करीब दो घंटे तक गैंग ने उत्पात मचाया। इस संबंध में शिवकुमार राम ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। एक आरोपी को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।
विकाश कुमार की रिपोर्ट

















