केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे आर.सी.पी सिंह

पटना/नालंदा::  केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह मंत्री बनने के बाद पटना साहिब पहुँचे, जँहा उनके पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के पहुँचते ही ढोल-बाजे बजने लगे, कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह देखने को मिला। मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूंजी है,  मेरा मकसद जनता और कार्यकर्त्ताओं की  उम्मीदों पर खरा उतरन है।

पटना के बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह के नालंदा आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार आरसीपी अपने पैतृक गांव अस्थावां प्रखंड के मालती पंचायत के मुस्तफापुर गांव पहुंचे। नालंदा के हिलसा विधानसभा के डियावां से शुरू हुआ कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम राजगीर, नालन्दा से होते हुए मुस्तफापुर पैतृक गांव पहुंचा।

पूरा नालंदा आरसीपी सिंह के स्वागत में तोरण द्वार, पोस्टर और बैनरो से पटा पड़ा रहा। 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले से आरसीपी अपने गांव पहुंचे। राजगीर स्तिथ महादेव गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष प्रवीण सिंह के आवास पर इस्पात मंत्री ने महाराणा प्रताप के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन किया। जदयू के समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के नीतीश कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा की पूरा बिहार आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसके लिए मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी आभार प्रकट करता हूं।

जदयू प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार विभूति के द्वारा आर डी एच स्कूल के पास गाजे बाजे और घोड़ो के साथ इस्पात मंत्री का स्वागत किया। विभूति कुमार ने कहा की बिहार भी अब इस्पात के क्षेत्र में तररकी की नई सीढ़ी चढ़ेगा।  सिलाव जदयू के उपाध्यक्ष  मुन्ना मलिक द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ फूल माला और गाजे बाजे के साथ इस्पात मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुन्ना मलिक ने कहा की मुख्यमंत्री के अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रहा है। अब नालन्दा के 2 लाल नालन्दा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को तरक्की की नई उचाईयों तक पहुचायेंगे। मीडिया से मुखातिब होते हुए इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह ने कहा की बिहार की जनता पुरे उत्साह से लबरेज है और यही  हमारी पार्टी  की ताकत है।

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...