Advertisement
Advertisement
Advertisement

29 साल से बकाया 1.62 करोड़ रुपये की वसूली, कोर्ट ने पेयजल विभाग का कार्यालय सील किया

रांची:  29 साल से बकाया 1.62 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सिविल जज डीएन शुक्ला की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को डोरंडा स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। आदेश के बाद नाजिर जीशान इकबाल व उनकी टीम ने कार्यालय पहुंचकर सभी कर्मियों को बाहर निकालकर कार्यालय को सील कर दिया।

दरअसल, अदालत ने 13 जनवरी को ही विभाग द्वारा एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को भुगतान नहीं करने के चलते विभाग की चल-अचल संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया था। यह मामला हिनू स्थित सिंह इलेक्ट्रिकल कंपनी द्वारा दायर किया गया था, जिसमें कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में 51 लाख रुपये का भुगतान ब्याज सहित करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 17 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 17 नवंबर 2026 (मंगलवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...