सरायढेला में खुला रिलायंस डिजिटल स्टोर,आकर्षक ऑफर की बरसात

धनबाद: धनबाद में देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स प्लेटफार्म रिलायंस डिजिटल ने शनिवार को शहर के सरायढेला में स्टोर का शुभारंभ किया। स्टोर का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद सदर के नोडल ऑफिसर डॉ. राज कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने रिलायंस डिजिटल के सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि यह स्टोर इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खरीदारी के लिए उचित स्थान साबित होगा। वहीं रिलायंस डिजिटल के झारखंड क्लस्टर हेड रचना गौतम ने बताया कि यह झारखंड का पांचवां स्टोर है।

यहाँ टीवी, लैपटॉप, फ्रीज, मोबाइल, स्पीकर्स, स्मार्ट वॉच, हैडफ़ोन, ईयरबड्स से लेकर सभी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक मल्टी बैंक कार्ड का उपयोग कर दस प्रतिशत तक का कैशबैक पा सकते हैं। इस फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को सामान की खरीदारी पर विशेष छूट दी जाएगी।

स्टोर मैनेजर अर्नब बासु ने बताया कि कंपनी रिलायंस डिजिटल से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को जीरो प्रतिशत इंट्रेस्ट फाइनेंस के बेहतर ऑप्शंस और ढेर सारे ऑफर्स दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक खरीदारी का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही कंपनी पूरे भारत में फ्री होम डिलीवरी की भी सुविधा दे रही है। मौके पर रिलायंस डिजिटल से जुड़े सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...