बिहार झारखंड में Reliance Jio फिर नंबर वन, जोड़े 2.30 लाख नये मोबाइल ग्राहक

Ranchi Desk : ट्राई ने नवंबर 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो Reliance Jio नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में टॉप पर है। भारती एयरटेल समेत वोडा-आइडिया और पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।

नवंबर 2024 में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 02.30 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है। अक्टूबर 2024 में जियो के पास 04 करोड़ 03 लाख 64 हजार 110 ग्राहक थे जो नवंबर में बढ़कर 04 करोड़ 05 लाख 94 हजार 269 हो गए हैं।

Reliance Jio : एयरटेल, वोडा-आइडिया, बीएसएनएल को लगा झटका, ट्राई ने जारी की रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते नवंबर महीने में भारती एयरटेल को 15366 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अक्टूबर 2024 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 05 लाख 26 हजार 286 ग्राहक थे जो नवंबर में घटकर 04 करोड़ 05 लाख 10 हजार 920 रह गए हैं।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी बीते नवंबर महीने में 39111 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। अक्टूबर 2024 में वोडा-आइडिया के पास 74 लाख 93 हजार 956 ग्राहक थे जो नवंबर में घटकर 74 लाख 54 हजार 845 रह गए हैं।

नवंबर 2024 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने भी बिहार सर्किल में 72 हजार 115 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। अक्टूबर 2024 में बीएसएनएल के पास 60 लाख 49 हजार 430 ग्राहक थे जो नवंबर में घटकर 59 लाख 77 हजार 315 रह गए हैं।

नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में बिहार ने देश के दूसरे टेलिकॉम सर्किल को पीछे छोड़ा

नवंबर की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में नवंबर 2024 में 01 लाख 03 हजार 567 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। बावजूद इसके बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी देशभर में सबसे कम यानी 56.27 फीसदी बनी हुई है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। इसी महीने जियो ने बिहार झारखंड में 5जी रॉल आउट के दो सफल साल पूरे किए हैं। हाई स्पीड डाटा लोगों की बुनियादी जरूरत बन गया है। रिलायंस जियो उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर टेलीकॉम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...