बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा कायम, जियो ने जुलाई 2023 में जोड़े करीब 4 लाख नए ग्राहक

रांचीः TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने जुलाई 2023 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 3 लाख 85 हजार 269 नए ग्राहकों को जोड़ा है। ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते जुलाई महीने में रिलायंस जियो और एयरटेल ने नए उपभोक्ता जोड़े हैं। रिपोर्ट बताती है कि जियो पर सबसे ज्यादा नए ग्राहकों ने भरोसा जताया है।

जून 2023 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3 करोड़ 79 लाख 41 हजार 349 ग्राहक थे जो जुलाई में बढ़कर 3 करोड़ 83 लाख 26 हजार 618 हो गए हैं। ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते जुलाई महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 1 लाख 12 हजार 91 ग्राहकों को जोड़ा है। जून 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 5 लाख 94 हजार 914 उपभोक्ता थे जो जुलाई 2023 में बढ़कर 4 करोड़ 7 लाख 7 हजार 5 हो गये हैं।

जुलाई 2023 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL को बिहार सर्किल में 64 हजार 778 ग्राहको से हाथ धोना पड़ा है। जून 2023 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 58 लाख 62 हजार 287 उपभोक्ता थे जो जुलाई में घटकर 57 लाख 97 हजार 509 रह गए हैं।

TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को जुलाई 2023 में 50 हजार 698 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। जून 2023 में वोडा-आइडिया के पास 80 लाख 58 हजार 206 ग्राहक थे जो मई में घटकर 80 लाख 7 हजार 508 रह गये हैं।

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में जुलाई 2023 में 3 लाख 81 हजार 884 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस बढ़त के साथ बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 55.98 फीसदी तक जा पहुंची है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है। बेहतरीन 5G कवरेज और इंट्री लेवल JioBharat स्कीम के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं। DOT की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक बिहार में तकरीबन 14 हजार साइट से 5G सेवा ऑपरेट की जा रही है जिसमें से 80 फीसदी रिलायंस जियो का है।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...