Advertisement
Advertisement

DSP पर हत्या के आरोप के जांच में पहुंची अनुसंधान टीम

रोहतास: सासाराम में जन्मदिन मना रहे युवकों का पुलिसकर्मियों के साथ झड़प में एक युवक के मौत के मामले में सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची। सीआईडी की जांच टीम में डीआईजी जयंत कांत के साथ एफएसएल की टीम भी पहुंची और घटनास्थल पर जांच की। बता दें कि सासाराम के तात्कालिक यातायात डीएसपी आदिल बेलाल पर जन्मदिन मना रहे युवकों पर फायरिंग करने का आरोप है।

इस दौरान गोली लगने से बादल सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई थी। मामले को रोहतास पुलिस ने सीआईडी को सौंप दी है। ऐसे में अपराध अनुसंधान विभाग की टीम आज सासाराम पहुंची। सीआईडी के डीआईजी IPS जयंत कांत खुद मामले की जांच कर रहे हैं। साथ में एफएसएल की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल से अपनी जांच को शुरू की है।

बता दें कि इस मामले में तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। पहला मुकदमा यातायात डीएसपी के अंगरक्षक चंद्रमौली नागिया ने दर्ज कराया, जबकि दूसरा एफआईआर पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं तीसरी FIR मृतक बादल सिंह के भाई ने दर्ज कराया है जिसमें तात्कालिक यातायात डीएसपी आदिल बेलाल पर बादल सिंह की गोली मार का हत्या का आरोप है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    गया में Youth RJD की बैठक में तेजस्वी के कार्यक्रम पर चर्चा, विधानसभा चुनाव में….

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

DSP DSP DSP

DSP

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...