Airforce के रिटायर्ड जवान ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एयरफोर्स से रिटायर्ड जवान ने ख़ुदकुशी कर ली। एयरफोर्स जवान की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना पूर्वी चंपारण के रक्सौल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है जहां रिटायर्ड एयरफोर्स जवान डॉ मोहम्मद शाह आलम ने ख़ुदकुशी कर ली। शव के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने बताया कि जनवरी में एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद अपने गांव में एक क्लिनिक खोल कर लोगों का इलाज करते थे लेकिन उनकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई थी। पति पत्नी का मामला कोर्ट में गया और उसमें मृतक के पक्ष में फैसला आया फिर भी वह पत्नी की वजह से डिप्रेशन में चल रहे थे।

परिजनों ने बताया कि सुबह सभी लोग जगे लेकिन वह अपने कमरे से निकले, लोगों ने उन्हें जगाने की कोशिश की लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिवार के लोग जब खिड़की तोड़ कर अंदर गए तो देखा कि वह पंखा में फंदा लगा कर लटके हुए हैं। वहीं पास में एक सुसाइड नोट भी पड़ा था जिस पर लिखा था कि अपनी पत्नी और ससुराल वालों के प्रताड़ना की वजह से तंग आकर अब अपनी जिंदगी नहीं जीना चाहते हैं। इसलिए ख़ुदकुशी कर रहा हूं।

परिजनों ने आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    PIB CBC Patna के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान पर ली शपथ

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Airforce Airforce Airforce

Airforce

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img