विजयी मुस्कान के साथ लौटीं Sunita Williams

डिजिटल डेस्क : विजयी मुस्कान के साथ लौटीं Sunita Williams। भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams बुधवार तड़के (भारतीय समयानुसार) 3.27 पर धरती पर विजयी मुस्कान के  लौट आई हैं। अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे।

यान का सफल स्प्लैशडाउन होने के बाद, बारी-बारी से निक हेग, बुच विल्मोर, Sunita Williams और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री खुशी-खुशी हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए वापस आए।

पृथ्वी पर आने के साथ ही Sunita Williams ने अपना हाथ दिखाकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद Sunita Williams समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।

ड्रैगन से बाहर आते ही Sunita Williams ने कैमरे की ओर देखा और मुस्कुराकर हाथ हिलाया। उनके चेहरे पर 9 महीने बाद घर वापसी की खुशी भी साफ देखी जा सकती है।

लैंडिंग के बाद बाहर निकले चारों यात्री

स्पलैशडाउन साइट के आस-पास के क्षेत्र में पार्क किए गए एक रिकवरी शिप ने दो फास्ट बोट्स की मदद से ड्रैगन कैप्सूल को सुरक्षित किया। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिली कि अंतरिक्ष यान रिकवरी के लिए सुरक्षित है।

फिर रिकवरी शिप क्रू-9 सदस्यों के साथ ड्रैगन को मुख्य डेक पर चढ़ाने की स्थिति में आया। जांच पूरा हो जाने के बाद चालक दल ने गेट से ड्रैगन से सभी अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाला। सबसे पहले अंतरिक्ष यात्री निक हेग को स्पेसक्राफ्ट के कैप्सूल से बाहर निकाला गया।

Sunita Williams Returns On Earth
Sunita Williams Returns On Earth

कैप्सूल से बाहर निकलते ही निक हेग ने हाथ हिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग के बाद Sunita Williams समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।

ड्रैगन से बाहर आते ही Sunita Williams ने कैमरे की ओर देखा और मुस्कुराकर हाथ हिलाया। इसी के साथ 9 महीने के लंबे इंतजार की घड़ी आखिरकार खत्म हुई और Sunita Williams, निक हेग, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव के साथ सुरक्षित धरती पर लौट आईं।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए सभी को धरती पर लाया गया। लैंडिग के बाद ड्रैगन से बाहर आते ही Sunita Williams और निक हेग समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों का पहला रिएक्शन सामने आया।

Sunita Williams Returns On Earth
Sunita Williams Returns On Earth

लौटते ही मेडिकल टीम के हवाले Sunita Williams

स्पेसएक्स कैप्सूल से बाहर निकलने के बाद Sunita Williams को तुरंत स्ट्रेचर पर लिटाया गया और इसके बाद लंबी मेडिकल जांच प्रक्रिया के तहत भेजा गया है। Sunita Williams समेत दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का फुल बॉडी चेकअप के साथ ही कई तरह के टेस्ट की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

इसके साथ ही उनको विशेष डायट प्लान को अपनाना है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे पुनर्वास में रहने की व्यवस्था दी जा रही है। इस दौरान डायटिशियन की निगरानी में पोषण युक्त आहार से लेकर फिटनेस ट्रेनर की देख-रेख में नियमित व्यायाम भी करेंगे ताकि उनके शरीर में पहले की भांति लचीलापन आए और मांसपेशियां मजबूत हों।

नासा से जुड़ी मेडिकल टीम ने बताया  कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अपनी ताकत फिर से हासिल करने के लिए करीब डेढ़ से दो महीने का लंबा वक्त लग सकता है। चूंकि Sunita Williams  59 साल की हैं और बुच विल्मोर करीब 61 साल के।

इस उम्र में अंतरिक्ष में 9 महीने तक बिना सामान्य तरीके से खाये पीये रहना आसान नहीं। Sunita Williams और बुज विल्मोर की सेहत में गिरावट को पहले ही नोटिस कर लिया गया था।

अनुमान है कि उनके शरीर को अंतरिक्ष विकिरण ने अंदर और बाहर से काफी नुकसान पहुंचाया है। दोनों दिखने में पहले से हल्के हो चुके हैं। रंग भी पीला पड़ चुका है। इसी के साथ लंबी अवधि के एकाकीपन ने भी उनकी मानसिक अवस्था पर भी गहरा असर डाला है।

Sunita Williams Returns On Earth
Sunita Williams Returns On Earth

Sunita Williams ने बनाए कई रिकार्ड…

Sunita Williams ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर Sunita Williams नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की बात करें तो एक दौरे में सबसे ज्यादा दिन तक आईएसएस पर रहने का रिकॉर्ड अब तक फ्रैंक रूबियो के पास है। वहीं, मार्क वांडे हेई अब तक 355 दिन आईएसएस पर बिताए हैं।

इसके बाद स्कॉट केली, महिला अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टिना कॉश और पेगी व्हिट्सन का नंबर है। इस लिहाज से एक दौरे में आईएसएस पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में Sunita Williams छठे नंबर पर काबिज हो गई हैं।

हालांकि, इसके लिए उन्होंने इस बार अंतरिक्ष यात्री एंड्रयू मॉर्गन का 272 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img