रांची: पीजीटी शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की फाइनल आंसर कुंजी को संशोधित किया गया है.
इसको लेकर बुधवार को जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. इसमें चार विषयों के जारी संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी में 22 प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-बैठक को लेकर विधायकों का सीएम आवास आने का सिलसिला शुरु
गणित के 28 प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है. संस्कृत विषय के चार,अंग्रेजी के दो तथा इतिहास के एक पश्न को रद्द कर दिया गया है.
इस बारे में आगे कहा गया है कि औपबंधिक उत्तर कुंजी व अंतिम उत्तर कुंजी पर मिल रही आपत्तियों के आलोक में विशेषज्ञ समिति से प्राप्त विचार के अनुसार आयोग द्वारा सम्यक विचारोपरांत मास्टर क्वेश्चन पेपर के आधार पर संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की गयी है.
ये भी पढ़ें-ईडी की छापेमारी जारी, होटवार से मिले है कई सबूत, जांच जारी
कॉमर्स विषय में एक प्रश्न, अर्थशास्त्र में दो, अंग्रेजी जी में पांच (जिसमें दो रद्द), संस्कृत में चार (सभी रद्द), इतिहास में दो (एक रद्द), गणित में 28 (15रद्द) व भूगोल के एक प्रश्न का उत्तर संशोधित किया गया है.
विशेषज्ञ समिति के विचार के अनुसार भैतिक शास्त्र,रासायन शास्त्र व जीव विज्ञान विषयों के प्रकाशित औपबंधिक उत्तर कुंजी एवं अंतिम उत्तर कुंजी में कोई परिवत्तंन अपेक्षित नहीं है.
संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी में अंकित प्रश्नों के अतिरिक्त उन विषयों के अंतर्गत अन्य सभी प्रश्नों की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी वही होगी, जो औपबंधिक उत्तर कुंजी व अंतिम उत्तर कुंजी के माध्यम से संसूचित है.
वहीं हिंदी विषय के प्रश्नों पर प्राप्त आपत्तियों के संबंध में निराकरण सूचना यथाशीघ्र प्रकाशित की जायेगी. कहा गया है कि इन विषयों की परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को पूर्ण अंक प्रदान किया जायेगा.


