RG Kar rape-murder: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए क्या कहा

RG Kar rape-murder: सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले (RG Kar rape-murder) के मुख्य आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कोलकाता की विशेष अदालत में पेश सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार, स्थानीय पुलिस के साथ नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहे संजय रॉय ने 9 अगस्त को अपराध को अंजाम दिया था। घटना उस समय हुई जब पीड़िता छुट्टी के दौरान अस्पताल के सेमिनार रूम में आराम कर रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप पत्र में सामूहिक बलात्कार के आरोप शामिल नहीं हैं, जिससे पता चलता है कि रॉय ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, सीबीआई मामले में अभी आगे की जांच कर रही है। रॉय को कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को गिरफ़्तार किया था। इसके एक दिन बाद पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला था।

RG Kar rape-murder: मुख्य आरोपी हुआ था गिरफ्तार

डॉक्टर के शव के पास मिले ब्लूटूथ डिवाइस के आधार पर रॉय को गिरफ़्तार किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी वह अस्पताल की तीसरी मंजिल पर दिखा, जहां सेमिनार हॉल स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर कोलकाता पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी था। सीबीआई ने पहले सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि जब उसने जांच अपने हाथ में ली थी, तब तक अपराध स्थल बदल दिया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को जांच को कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...