रिम्स ने शिशु विभाग को किया अलर्ट

रांची: चीन में फैल रहे रहस्यमयी निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के मद्देनजर रिम्स प्रबंधन ने शिशु विभाग को अलर्ट रहने को कहा है.

विभाग में बच्चों के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और जीवन रक्षक उपकरणों को दुरुस्त करने को कहा गया है. रिम्स अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से निर्देश मिलने के बाद रिम्स में तैयारी की गयी है. गुरुवार को इसको लेकर शिशु विभाग के डॉक्टरों के साथ बैठक की जायेगी.

बीमारी का फैलाव रोकने को लेकर क्या व्यवस्था की जा सकती है, इस पर विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट सहित सभी व्यवस्थाओं की तैयारी परखने के लिए मॉक ड्रिल भी किया.

बच्चों के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और जीवन रक्षक उपकरणों को दुरुस्त करने को कहा गया जायेगा.

शिशु ओपीडी में स्क्रीनिंग के लिए अलग से क्या व्यवस्था की जा सकती है, इस पर भी निर्णय लिया जायेगा. ठंड के मौसम में सामान्य फ्लू की समस्या के बीच क्या सावधानी अभिभावकों को रखनी चाहिए, इसके लिए जागरूक भी किया जायेगा.

Saffrn

Trending News

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब तेजी से बदल...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...

असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की...

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img