आदिवासी सौन्दर्य का बजा डंका, Femina Mis India- बनने की राह में झारखंड की रिया तिर्की

477
Advertisment

Ranchi- झारखंड की एक आदिवासी लड़की 24 वर्षीय रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया बनने की ओर अग्रसर है. रिया तिर्की ने कहा है कि मां की कड़ी मेहनत ने उसके व्यक्तिव को निखारने का काम किया है. वह इस मंच का उपयोग आदिवासी समाज का उत्थान और देश को मजबूत करने में करना चाहती है.  

Advertisment

राजधानी रांची के विवेकानंद स्कूल की पूर्व छात्रा रिया तिर्की को जानवरों से बेहद प्यार है. वह मात्र पांच वर्ष से वह जानवरों को बचाने के मुहिम से जुड़ी हुई है. रिया तिर्की खुद को ज्ञान, यथार्थ और हास्य का मिश्रण बतलाती है.

Riya trikey Final 22Scope News

रिया कहती है कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण के बावजूद यहां का आदिवासी समुदाय अपनी प्रगति और पहचान को स्थापित नहीं कर पाये. हालत यह रही कि आदिवासी होने के कारण स्कूल में प्रवेश पाने में भी समस्या आयी. इसी घटना ने मुझे कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया. झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली आदिवासी लड़की होना आदिवासी समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

वह अपने इस कदम से अगली पीढ़ी को प्रेरित आदिवासी समुदाय के जीवन और बदलाव लाना चाहती है यही कारण है कि वह फेमिना मिस इंडिया 2022 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग में भाग ले रही है.

रिया तिर्की की इस सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए लिखा है कि यह झारखंड के लिए बेहद सौभाग्य की बात है.

riya trikey cm 22Scope News

Advertisement