RJD को मिल गया नया प्रदेश अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए मंगनी लाल, तेजस्वी ने दी बधाई

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) निर्विरोध पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगनी मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के औपचारिक घोषणा कर दी गई है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कवायद शुरू हो गया है। सूत्रों की माने तो लालू प्रसाद यादव फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के कमान संभालेंगे। 19 जून को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

LN Mishra 1 22Scope News

तेजस्वी ने मिठाई खिलाकर मंगनी लाल मंडल को दी बधाई

वहीं बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार ‘अतिपिछड़ा वर्ग’ से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनी मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।

यह भी देखें :

RJD ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों व अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि सनद रहे देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती जिम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।

यह भी पढ़े : RJD प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज होगा नामांकन, निर्विरोध चुने जा सकते हैं मंगनी लाल

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...