2028 तक मंगनी लाल मंडल संभालेंगे बिहार RJD की कमान, राज्य परिषद की बैठक में हुई ताजपोशी

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बिहार को बिहार में लंबे समय बाद अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल की ताजपोशी आज राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में की गई। राज्य परिषद की बैठक के दौरान आधिकारिक रूप से यह घोषणा की गई कि मंगनी लाल मंडल 2025 से 2028 तक के लिए RJD के बिहार प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

बता दें कि तीन दिन पहले ही मंगनी लाल मंडल निर्विरोध RJD के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे जिसकी घोषणा निर्वाचन प्रभारी डॉ तनवीर हसन ने की थी। जिसके बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उनसे मुलाक़ात कर बधाई देते हुए मिठाई खिलाई थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में तेजस्वी यादव ने यह दावा भी किया था कि राज्य में पहली बार किसी अति पिछड़े को RJD में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें – JDU के इस नेता ने बढ़ा दी नीतीश की टेंशन, ऐसी बात कह दे दिया पार्टी से इस्तीफा…

अब मंगनी लाल मंडल को राज्य परिषद की बैठक में आधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया जिसके बाद से वे अब से बिहार RJD की कमान संभालेंगे। बता दें कि पिछले करीब एक वर्ष से शारीरिक अस्वस्थता का हवाला देते हुए RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कार्यालय नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की थी लेकिन लालू यादव और तेजस्वी यादव के अनुरोध पर वह अपने पद पर बने हुए थे लेकिन कार्यालय से दुरी बना ली थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    युवक को मंत्री अशोक चौधरी के आवास के गेट पर मारी गोली, बगल में तेजस्वी यादव का भी है बंगला…

पटना से विवेक रंजन पांडेय एवं स्नेहा की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...