Breaking : JDU में शामिल हुए राजद नेता बुलो मंडल

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच भागलपुर से राजद के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार उर्फ बुलो मंडल आज जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। बुलो मंडल को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। प्रदेश कार्यालय में जदयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अलावा कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि अभी थोड़ी देर पहले बिहार के सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई। बताया जा रहा था कि नीतीश कुमार ही बुलो मंडल को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे लेकिन उन्हें पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने ज्वाइन करवाया।

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

राजद के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जदयू शामिल हो रहे हैं राजद छोड़ने का कारण पुराने राष्ट्रीय जनता दल अब वह रही नहीं है। लोकतंत्र पूरी तरीके से समाप्त हो चुकी है हमें भी राजनीति करनी होती है। लगातार नीतीश कुमार 18 साल से मुख्यमंत्री हैं। 2007 में मेरे कहने पर कार्यक्रम किया कटाव में 500 करोड रुपए हमारे कहने के लिए ललन सिंह जब अपने विभाग से 10 से 12 किलोमीटर तक बंद बनवाया था। हम लोग काम करने वाले लोग हैं लेकिन अब राष्ट्रीय जनता दल में मेरी आवश्यकता नहीं है। वहां लोकतंत्र पूरी तरीके से समाप्त हो चुकी है। 15-16 सालों में बिहार बहुत प्रगति की है या कोई जानकारी नहीं सकता है। मैंने फैसला किया कि जदयू में शामिल हो रहा हूं मैं जब से राजनीतिक कर रहा हूं तब से मैं राजद में राजनीति कर रहा था लेकिन अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे राजनीति में काम करूंगा।

विजय चौधरी ने कहा की राजद के पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार हमारे पार्टी में शामिल हो रहे हैं मैं इनका स्वागत करता हूं और उनके साथियों का भी स्वागत करता हूं। मीडिया कर्मियों ने गौर किया है कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर राजद को छोड़कर हमारे साथ जदयू में शामिल हो रहे हैं। जो लोग दूसरे पार्टी से छोड़कर आ रहे हैं उनका साफतौर पर कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास का कार्य कर रहे हैं। साफतौर पर कह रहे हैं कि राजद में लोकतंत्रत खत्म हो चुका है। अति पिछड़ों की पहचान नीतीश कुमार ही है। पिछले दिनों विप पार्टी के मां गठबंधन में जाने से उनके जिला के कई नेताओं ने नीतीश कुमार से मिलकर जदयू में शामिल हो गए। जब प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कहां की मुख्यमंत्री ने काम किया और क्रेडिट आरजेडी वाले लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश, बुलो मंडल को दिलाएंगे सदस्यता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह और कुमार गौतम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!