
पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राज्य सरकार के द्वारा पूर्व में आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने और केंद्र सरकार के द्वारा इसे नवीं अनुसूची में नहीं डाले जाने के विरोध में राजद के नेता धरना पर बैठेंगे। तेजस्वी यादव पटना में धरना पर बैठेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सभी बड़े नेता अलग-अलग जिलों में धरने पर बैठेंगे। यह धरना भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के समक्ष होगा। राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में एक सितंबर को यह धरने का आयोजन करेगी। पटना में तेजस्वी प्रसाद यादव सभी बड़े नेताओं के साथ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के नीचे धरने पर बैठेंगे।
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि देशभर में जातिगत जनगणना कराए जाने और बिहार में 65 फीसदी आरक्षण व्यवस्था को केंद्र की नवीं अनुसूची में शामिल करवाने की मांगों को लेकर पटना सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एक सितंबर 2024 को धरना दिया जाएगा। इन्होंने यह भी बताया कि पटना के धरना कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और आमजन भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़े दलितों और आदिवासियों को हक और अधिकार देना नहीं चाहती है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल किसी भी स्थिति और परिस्थिति में देश भर में जातिगत जनगणना कराने और बिहार में 65 फीसदी आरक्षण व्यवस्था को नवमीं अनुसूची में शामिल करवाने के प्रति संकल्पित है और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष और आंदोलन सड़क से सदन तक किया जाएगा।
यह भी पढ़े : बिगड़ते कानून-व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा है बिहार
यह भी देखें :
अविनाश सिंह की रिपोर्ट




