Jio का बंपर ऑफर, देगा 100 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज

Desk. रिलायंस Jio अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर लेकर आई है। जल्द ही कंपनी अपने ग्राहकों को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज ऑफर करेगी। इस स्टोरेज में फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट कुछ भी स्टोर किया जा सकेगा। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी। बताते चलें कि गूगल व अन्य कंपनियां कुछ जीबी फ्री देने के बाद क्लाउड स्टोरेज के लिए चार्ज करती हैं।

इसके अलावा जियो ब्रेन जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्व स्तरीय इंफ्रा के साथ आएगा। कंपनी “एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन” की थीम पर इसे लॉन्च करेगी।

दरअसल, जियो पूरे एआई को कवर करने वाले उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रहा है – जिसे ‘जियो ब्रेन’ कहा जाता है। अंबानी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर, हम एक शक्तिशाली एआई सेवा प्लेटफॉर्म बनाएंगे। हम जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा। हमारा लक्ष्य यहीं भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफ़रेंसिंग बनाना है। इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज़्यादा किफ़ायती हो जाएंगे और यह सभी के लिए सुलभ हो जाएगा।”

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नई एआई सेवाओं की घोषणा की। इसमें जियो टीवीओएस, HelloJio, Jio Home IoT सॉल्युशन, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल है।

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...