Advertisment

बिगड़ते कानून-व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा है बिहार

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राज्य में बिगड़ते कानून-व्यवस्था लेकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। अररिया में युवक के साथ हुई अमानवीय घटना के वीडियो पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने वो वीडियो देखा। कहा जा रहा है कि वीडियो बिहार का है। इसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन आप देख सकते हैं, बिहार में राक्षस राज कायम हो गया है। जिस तरह से ये घटना हुई है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अररिया में चोरी बाइक चोरी के आड़ में पकड़े गए युवक के साथ अमानवीय घटना पर कहा तेजस्वी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मैं लगातार कह रहा हूं कि बिहार में पूरा सिस्टम खत्म हो गया नीतीश कुमार से बिहार संभाल नहीं रहा है और पूरी तरीके से पुलिस को जब तक पावर नहीं देंगे कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में आप देख लीजिए जो काम करने वाले अधिकारी हैं उनको सेंडिंग पोस्ट भेजा जा रहा है और जो चढ़ावा देते हैं उन्हें मलाईदार पोस्ट पर भेजा जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जब तक आप डीजीपी रिकमनडेशन को नहीं मानिएगा तब तक कुछ होने वाला नहीं है।

यह भी देखें :

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई कहीं जाए उससे फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भी तो लोग गए थे क्या हुआ। तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है महाराष्ट्र में भी लोग गए थे रिजल्ट क्या हुआ।

यह भी पढ़े : Bihar में तालिबानी सजा, RJD ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...

Jharkhand Digital Health Mission: अब अस्पताल की रिपोर्ट के लिए नहीं...

Jharkhand Digital Health Mission: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन और आर्टिफिशियल...