कटिहार मेडिकल कॉलेज में IT का छापा, RJD नेताओं ने किया प्रदर्शन

कटिहार : कटिहार मेडिकल कॉलेज में 72 घंटा से पड़ी इनकम टैक्स की छापा के खिलाफ राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के शहीद चौक पर संगठित हो कर इनकम टैक्स सहित केन्द्र सरकार से जुड़ी जांच एजेंसियों एवं मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारा लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने किया। जबकि संचालन जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री प्रोफेसर डॉ. राम प्रकाश महतो, प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, प्रदेश सचिव अब्दुल गनी, सुदामा सिंह, निषाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव और भोला पासवान शामिल थे। विरोध प्रदर्शन के उपरांत लाखो यादव ने कहा कि केंद्र सरकार राजद के नेताओं के खिलाफ साजिश कर फंसाना चाहती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर साल राजद के राज्य सभा सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम को केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कभी सीबीआई ईडी तो कभी इनकम टैक्स के द्वारा केन्द्र में बैठी मोदी सरकार झूठे मुकदमें में फंसाने की कोशिश कर रही है। जबकि हर बार सांसद डॉ. करीम निर्दोष साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि अल करीम विश्वविद्यालय कटिहार का विश्व मानचित्र पर पहचान है। कटिहार मेडिकल कॉलेज का अस्पताल सीमांचल जैसे सबसे पिछड़े इलाके में हिंदू मुस्लिम सभी जाती धर्म गरीब अमीर किसान मजदूर के लिए एम्स की तरह लोगों का लाईफ लाइन है। उन्होंने कहा कि काला पानी के इस इलाके में डॉ. अहमद अशफ़ाक करीम ने जो काम किया है वो ऐतिहासिक है।

कुणाल ने कहा कि पिछले 72 घंटों से केंद्रीय जांच एजेंसी सैकड़ों सुरक्षा बल के साथ अस्पताल में पड़ी है। डॉक्टर्स, स्वास्थ कर्मी, छात्र-छात्राएं और शिक्षक सभी परेशान हैं। इलाज प्रभावित हो रहा है। मरीजों के परिजनों कि गाड़ी कपड़ा पर्स दवा की थैली सभी को चेक किया जा रहा है। चिकित्सक भय के वातावरण में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव दूर दराज से आने वाले मरीज को लेकर परिजन भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि सांसद डॉ. अहमद अशफाक करीम को हर साल परेशान किया जा रहा है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...