RJD MLA ने मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मेरी सदस्यता खत्म करें

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र का आज यानी 26 जुलाई को आखिरी दिन है। सभी पार्टियों के विधायक सदन पहुंचने लगे हैं। सदन की कार्यवाही अभी थोड़ी देर बाद सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बीच विपक्ष के काफी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। आज अंतिम दिन भी विपक्ष के तरफ से जोरदार हंगामा किया जा सकता है। पिछले चार दिन हो हंगामा के चलते सदन पूरा दिन नहीं चल पाया था।

इस बीच विधानसभा के बाहर से एक बड़ी खबर आ रही है। राजद विधायक विजय मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो हमारी सदस्यता खत्म करके दिखाएं। ईंट से ईंट बजा देंगे। विजय मंडल ने खुद ने नीतीश कुमार को भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान नहीं बल्कि महिलाओं को अपमान करते हैं। क्या इन्होंने राबड़ी देवी, इंदिरा गांधी और मायावती को सम्मान दिया है। नीतीश कुमार ने इन लोगों को  मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाया है।

यह भी पढ़े : बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटाए गए राबड़ी देवी के मूंहबोले भाई

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img