बिस्कोमान अध्यक्ष पद से हटाए गए राबड़ी देवी के मूंहबोले भाई

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिस्कोमान अध्यक्ष पद से पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मूंहबोले भाई व राजद के एमएलसी सुनील सिंह हटाए गए। बिहार विधान परिषद से भी आउट हो सकते हैं। बता दें कि बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के आरोप में राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता पर खतरा आ गया है। आरोप है कि पिछले सत्र में भी सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री की सदन के अंदर मिमिक्री की थी। विधान परिषद की आचार समिति को इस मामले की शिकायत की गई थी। इसपर समिति ने जांच रिपोर्ट सभापति को सौंप दी है। इस मामले में बहुत जल्द फैसला लिया जा सकता है। इस मामले में राजद के दूसरे एमएलसी कारी सोहैब पर भी मिमिक्री करने के आरोप हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती मान ली थी, लेकिन सुनील सिंह ने ऐसा नहीं किया।

यह भी पढ़े : राबड़ी का ललन पर तीखा वार, कहा- उनके नेता नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं का करते हैं अपमान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...