पूरे दुनिया में तीसरे सबसे बड़ी महाशक्ति होंगे – आरके सिंह

Patna : दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। लोकसभा चुनाव अपने चरम मुकाम पर पहुंच चुका है। नेताओं का बयानबाजी का दौर भी जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री व आरा लोकसभा संसदीय सीट से एनडीए के उम्मीदवार राज कुमार सिंह  (आरके सिंह) आज पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी बात कह दी।

आरा से बीजेपी सांसद राज कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग पूरे दुनिया में तीसरे सबसे बड़े महाशक्ति होंगे। यही हम लोगों की आकांक्षा है। आरके सिंह ने कहा कि जहां तक हमारे विभाग का सवाल है हमलोग की सरकार आने के पहले
देश भर में तीन से छह घंटे तक लोड शेडिंग होता था। पूरे देश भर में औसत उपलब्धि है। बिजली गांव में करीब 22 घंटे हो गई है और शहर में करीब करीब 24 घंटे हो गई है।

आरके सिंह ने कहा कि आज जनरेटर कोई देखता नहीं है। आज 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाती है। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर सिंह ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने के बात जरूर हो रही हैं और कुछ राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो भी चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कोई कल्पना भी नहीं किया था कि देश से धारा-370 हटेगा और आज हम लोगों ने उसे हटा दिया है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की ‘संकल्प पत्र’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

आरके सिंह
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img