RLJP अध्यक्ष दही चूड़ा खाने के लिए बुलाएँगे लालू-नीतीश समेत तेजस्वी को, चिराग के सवाल पर…

पटना: मकर संक्रांति यानि दही चूड़ा का बिहार में अपना एक अलग ही महत्व है। बिहार में मकर संक्रांति की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इस अवसर पर बिहार की विभिन्न राजनीतिक दल भी दही चूड़ा के भोज का आयोजन करती है जिसमें पक्ष विपक्ष सभी नेताओं को आमंत्रित करती हैं। बिहार में मकर संक्रांति का राजनीति से भी बड़ा रिश्ता है।

इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव भी और ऐसे में राज्य की राजनीतिक महकमे में कई बार हड़कंप भी मचने की संभावना बनी हुई है। मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी अपने आवास पर चूड़ा दही के भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। वे अपने आवास पर आगामी 15 जनवरी को चूड़ा दही का भोज आयोजित करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि पशुपति पारस शुक्रवार को पटना आयेंगे और इसके बाद वे खुद ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें भोज के लिए आमंत्रित करेंगे जबकि प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस पासवान दोनों उप मुख्यमंत्री समेत सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित करने के लिए मुलाकात करेंगे।

वहीं श्रवण अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को आमंत्रित करने के सवाल पर कहा कि दही चूड़ा का भोज बिहारी अस्मिता को दर्शाता है जबकि चिराग पासवान बिहार नहीं हैं। वे सिर्फ बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट का नारा देते हैं लेकिन वे खुद बिहारी नहीं हैं इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया है कि उन्हें निमंत्रण नहीं दिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    India Alliance सामूहिक नहीं व्यक्तिगत स्वार्थ का गठबंधन है, कैबिनेट विस्तार पर सम्राट चौधरी ने कहा…

RLJP RLJP RLJP

RLJP

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...