जामताड़ा में सड़क हादसा: गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर टायर फटने से पलटी बस, 30 लोग घायल

जामताड़ा में सड़क हादसा: गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर टायर फटने से पलटी बस, 30 लोग घायल-

गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर शनिवार की सुबह में अजय नदी के समीप

वृंदावन होटल के पास बस का टायर फट गया, जिसके बाद बस पलट गई.

इस दौरान रास्ते से होकर गुजर रही मालवाहक अनियंत्रित हो गई.

वह सीधे बस से जाकर टकरा गई.

बताया जा रहा है कि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

सभी घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

करीब छह लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

इन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है. दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का नाम मोनिका बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार कुंडहित से नाला होते हुए जामताड़ा की ओर आ रही मोनिका बस अजय नदी के समीप वृंदावन होटल के पास टायर फटने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वहीं एक टाटा मैजिक ने आकर उसे धक्का भी मार दिया, जिससे बस पर सवार दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी को 108 एंबुलेंस से तथा अन्य वाहनों से स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया.

जहां कई की स्थिति चिंताजनक रहने के कारण धनबाद रेफर कर दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार बस चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और यही कारण है कि यह घटना घटी. वहीं अस्पताल में सही ढंग से इलाज नहीं होने पर मरीजों ने हंगामा किया

रिपोर्ट: उज्जवल

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img