Thursday, July 3, 2025

Latest News

Related Posts

Road Accident : मांडर में बाइक से गिरे दो युवक, एक की स्थिति गंभीर…

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर एक भीषण सड़क दुर्घटना (Road Accident) हुई है। इस घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलो को इलाज के लिए मांडर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को रिम्स रेफर किया गया है। घटना मांडर थाना क्षेत्र के एनएच 39 में कॉलेज गेट के पास घटी।

Road Accident – तेज गति में थी बाइक

मिली जानकारी के मुताबिक सोसई गांव निवासी दो युवक नीरज कुमार सिंह और लव कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर मांडर चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति में होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही जा गिरे। घटना के बाद दोनों युवक सड़क पर ही फेंका गए जिसमें दोनों को गंभीर चोटें भी आई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामाणों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक युवक नीरज कुमार सिंह को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद नीरज को रिम्स रेफर कर दिया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।