सड़क बनी जंग का अखाड़ा, दिनदहाड़े लाठी-डंडों से तांडव, पुलिस को मिली खुली चुनौती

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सड़क जंग का अखाड़ा बन गई। स्टेशन रोड पर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े को शांत कराने पहुंचे एक दवा व्यवसायी भी चोटिल हो गए।

DIARCH Group 22Scope News

घटना का Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा

इसी बीच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। पुलिस को मिली खुली चुनौती की तस्वीरें सामने आने लगी। वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुगौली निवासी शनि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि स्थानीय वीरेंद्र सर्राफ का बेटा बताया जा रहा है। घायलों में बंगरा निवासी प्रवीण तिवारी समेत कई लोग शामिल हैं। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया – थानाध्यक्ष अवनीश सिंह

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। सवाल उठता है कि आखिर कानून का खौफ लोगों में बैठते जा रहा है। दिनदहाड़े सड़कों पर कानून को खुली चुनौती देने वालों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं?

यह भी पढ़े : नकाबपोश डकैतों ने घर में की डकैती, महिला-पुरुष के साथ की मारपीट…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Durga Puja Security: धनबाद में दुर्गा पूजा की सुरक्षा का...

Dhanbad Durga Puja Security: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस...

Jharkhand News: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं, दलित-आदिवासियों के सम्मान और संवैधानिक...

शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में दलित-आदिवासी सेल्फ रिस्पेक्ट मीटिंग में सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर बात रखी।Jharkhand News रांची:  झारखंड सरकार...

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...