Advertisment

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में बनेगी 123 करोड़ की लागत से सड़क

औरंगाबादः औरंगाबाद और गया जिले में 123.4 करोड़ की लागत से 114.3 किमी सड़कों का निर्माण होगा. सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र विकास योजना के तहत किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दे दी है. उन्होंने कहा कि सरकारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण आरंभ होगा.

गृह मंत्रालय ने दी स्वीकृति

सांसद ने बताया कि औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के गया और औरंगाबाद दोनों ही जिले में एलडब्ल्यूई के तहत सड़कों के निर्माण के लिए उन्होंने कुछ माह पूर्व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आग्रह किया था. इसी के आलोक में मेरे संसदीय क्षेत्र में गृह मंत्रालय द्वारा सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसके लिए वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता और अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते है.

एलडब्ल्यूई के तहत होगा निर्माण

सांसद सुशिल कुमार ने कहा कि औरंगाबाद और गया दोनों ही जिले देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है. इस योजना के तहत ऐसे जिलों में केंद्र सरकार द्वारा सड़क, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल और बिजली के क्षेत्र में विकास की योजनाएं चलाई जाती है. दोनों ही जिलों में इसके तहत दर्जनों विकास की योजनाएं चल रही है. यह योजना वैसे जिलों में चलाई जा रही है, जो विकास के राष्ट्रीय औसत से नीचे है. इस योजना का मकसद पिछड़े जिलों को विकास के मामले में राष्ट्रीय औसत पर लाना है.

रिपोर्ट दीनानाथ मौआर

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...