Advertisment

सड़क पर इरफान की सड़क छाप भाषा, बोले- कंगना की गाल सी बनाएंगे सड़क

जामताड़ा : जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इरफान अंसारी ने एक वीडियो में कहा है कि सड़कों को कंगना रनौत की गाल से ज्यादा चिकनी बनाएंगे. विधायक इरफान ने कहा कि जामताड़ा की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करना ही उनकी प्राथमिकता है. जामताड़ा की जनता अब धूल नहीं फांकेगी.

इरफान अंसारी ने कहा कि खरमास की वजह से काफी कुछ अच्छे फैसलों का ऐलान नहीं कर पा रहे थे, लेकिन खरमास खत्म होने के बाद जामताड़ा विधानसभा के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है. 14 महत्वपूर्ण सड़कों को आदिवासी मूलवासी को दिया गया है. वैसी सड़कें जो भारतीय जनता पार्टी के शासन में कभी नहीं बना.
भारतीय जनता पार्टी बस लूटने का काम किया. लेकिन हमारी सरकार जब से समय बनी है तब ही मैंने यह निर्णय लिया था कि आदिवासी मूलवासी को उनका हक दिलाएंगे. उसी के तहत 14 महत्वपूर्ण सड़कों का मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया था और मुख्यमंत्री के द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. साथ ही 14 महत्वपूर्ण सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौवत की गाल की तरह चिकनी होगी.

गौरतलब है कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 14 महत्वपूर्ण सड़कें बननी थी जिसके लिए विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रस्ताव दिया. वहीं सीएम ने मंजूरी दे दी. विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य आदिवासियों-मूलवासियों का है, इनका विकास ही पहली प्राथमिकता है. छत्तीसगढ़ के लोग को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि नारायणपुर, जामताड़ा, कर्माटांड प्रखंड की सड़कों का जल्द शिलान्यास किया जाएगा.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

आधारभूत संरचना के अभाव में अदालतें कैसी करेंगी अपना काम- हाईकोर्ट  

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...