Bokaro: चास के आस्था ज्वेलर्स में डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने लूट लिए करोड़ों के आभूषण

Bokaro: शहर के चास स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे आस्था ज्वेलर्स में चार हथियारबंद डकैतों ने भीषण डकैती को अंजाम दिया है। घटना के दौरान दुकान के मालिक जितेंद्र कुमार और स्टाफ को बंधक बनाकर डकैतों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान को लूट ली। जानकारी के अनुसार, 3 से 5 करोड़ रुपये की डकैती हुई है।

Bokaro: योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों अपराधी पिस्तौल से लैस थे और वारदात को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। दुकान में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को डराकर एक कोने में बैठा दिया और तिजोरी सहित काउंटर में रखे सोना-चांदी के सभी आभूषण समेट लिए।

डाका डालने के बाद चारों आरोपी आराम से फरार हो गए। घटना के बाद दुकान मालिक घबराए हुए थे और कुछ देर बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है।

Bokaro: आस्था ज्वेलर्स के मालिक ने बताया

मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी नुकसान का सटीक आकलन संभव नहीं है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये के आभूषण लूटे गए हैं। इस घटना से चास बाजार में दहशत का माहौल है और व्यापारियों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img