Rohtas Acid Attack : बाइक सवार मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा और आंख झुलसा

Rohtas Acid Attack : बाइक सवार मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा और आंख झुलसा- बिक्रमगंज शहर के

अंजबीत सिंह कॉलेज रोड में मनचले युवक ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया.

जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं तेजाब हमले से युवती के भाई भी घायल हो गया है.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के धनगाई रोड स्थित

नर्तकी मुहल्ला निवासी अजय नट की पुत्री है.

25 वर्षीय शिल्पी कुमारी और उसका 30 वर्षीय बेटा आकाश कुमार,

दोनों भाई बहन एक ही बाइक पर सवार हो कर शनिवार की रात करीब 9 बजे

अंजबीत सिंह कॉलेज रोड होते काराकाट प्रखंड में जन्मदिन पार्टी में जा रही थी.

इसी क्रम में घात लगाए दो बाइक सवार मनचले युवक ने लड़की पर तेजाब से हमला कर फरार हो गया. इस हमले में लड़की का पूरा चेहरा और आंखे बुरी तरह झुलस गया. जबकि बाइक चला रहे आकाश का भी शरीर तेजाब से जल गया है.

युवती की हालत चिंताजनक

हलांकि घटना के बाद तड़पती पीड़ित बहन और भाई को लोगों की मदद से शहर के करुणा अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है. जहां इलाज कर रहे डॉक्टर कामेंद्र सिंह पीड़ित युवती की हालत चिंताजनक बताई है. जबकि लड़के की हालत खतरे से बाहर है.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

वहीं घटना के बाद से युवती की मां कलावती देवी और पिता अजय कुमार नट बेटी की बचने की ईश्वर से दुआ कर रहे हैं. जबकि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इस संबंध में बिक्रमगंज प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस डॉ के रामदास ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. कांड में शामिल आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

रिपोर्ट: शक्ति

Chatra Acid Attack- पीड़िता को एयरलिफ्ट करने की तैयारी का निर्देश

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...