रोहतासः दीक्षांत समारोह में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छात्रों को सौंपी डिग्री – गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमुहार पहुंचे. राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को विभिन्न स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योग्यता की सीमा तक पहुंचाने में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान है. मैं भी नहीं भूला, आप भी नहीं भूलना. जिस शिक्षक ने हमें ज्ञान दिया है. उसके अवगुण नहीं उसके गुण की तरफ हमारी नजर होनी चाहिए. संस्कारहीन और चरित्रहीन की पूजा समाज नहीं करना. उन्होंने कहा कि रावण राम से बहूत ज्यादा ज्ञानी था, लेकिन रावण की बजाए राम की पूजा होती है, जिन्होंने आजीवन मर्यादाओं का सम्मान किया.
राजनाथ सिंह ने कहा कि अलकायदा के आतंकी का आईटी एक्सपर्ट की तरह ही मिशन होता है, दोनों में अंतर सम्मानों का होता है. अटल जी कहते थे छोटे मन का आदमी कभी बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता.
उन्होंने कहा कि यह सेक्युलर देश है, धर्म कर्तव्य चेतना है, दायित्व चेतना है, पूजा पाठ, इबादत या अरदास धर्म नहीं है. दुनिया में नाग को दूध सिर्फ हम पिलाते हैं. यह है हमारा भारत, दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था है. भारत 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे. आप भाग्यशाली हैं, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसमें आप जैसे नवजवानों का योगदान है. देश अमृतकाल से गुज़र रहा, भारत को 2027 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा. यह संकल्प लें.
दीक्षांत समारोह में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद सम्राट चौधरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता चांसलर सह पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने की. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

Highlights


