रोहतास में Acid Attack, भाई-बहन झुलसा

अज्ञात बदमाशों ने फेंका तेजाब

रोहतास : Acid Attack- नवरात्र पर एक तरफ जहां लोग कन्या पूजन कर रहे हैं

तो वहीं दूसरी ओर बिहार में 13 साल की लड़की पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है.

इस हमले में लड़की का भाई भी झुलस गया है, वही मां को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है.

घटना रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है जहां

अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से एक घर में तेजाब फेंक दिया.

निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हमले में घर की 13 साल की लड़की तथा उसका 17 साल का एक भाई झुलस गया.

तेजाब किसने और क्यों फेंका, यह पता नहीं चल सका है. घटना शिवपुर गांव की बतायी जाती है.

बाद में सभी को इलाज के लिए डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां सभी की स्थिति सामान्य है. पीड़ित का कहना है कि तेजाब किसने फेंका यह पता नहीं चल सका.

इसकी सूचना बिक्रमगंज पुलिस को दी गई है परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

फिलहाल झूलसे लोगों को बिक्रमगंज में प्राथमिक उपचार के बाद

निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. जहां सभी की स्थिति सामान्य है.

पीड़ित का कहना है कि तेजाब किसने फेंका यह पता नहीं चल सका.

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

बता दें कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से परिवार को निशाना बनाया गया.

फिलहाल कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है.

लेकिन अस्पताल में भर्ती भाई-बहन ने बताया कि रात में किसी ने उसके घर में तेजाब फेंक दिया.

चुकी इस संबंध में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है.

बताया जाता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है.

स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

बता दें कि पीड़ित परिवार का मुखिया भल्लू साह है, जो काफी कमजोर तबका का है. घटना के काफी देर बाद भी अब तक बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने स्थानीय थाने को जांच करने का निर्देश देने की बात बताई है. वहीं लोगों की माने तो बिक्रमगंज थाना की पुलिस भी अब तक नहीं पहुंची है. जिससे इस गंभीर मामला को लेकर पुलिस पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं.

बिजली की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

रिपोर्ट: दयानंद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img