रोहतास में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने डायल 112 पुलिस वाहन में मारी टक्कर

रोहतास: रोहतास में एक सड़क दुर्घटना में डायल 112 की टीम बाल बाल बच गई। दरअसल रोहतास के अगरेर थाना की डायल 112 की टीम सेमरा स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी थी तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पुलिस वाहन अपने जगह से करीब 100 मीटर पीछे जाकर एक खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों ही वाहनों की काफी क्षति हुई हालांकि पुलिसकर्मी वाहन से बाहर थे इसलिए किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई।

रोहतास में शांतिपूर्ण तरीके से लोग खेल रहे होली, प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद

मामले में बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से टकरा गई। मामले में पुलिसकर्मियों ने बताया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कॉर्पियो का चालक मामूली रूप से जख्मी हो गया जिसे अभी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img