एनडीए में सीटों के बंटवारे पर चल रही है अब भी रार, भाजपा जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

रांची: भाजपा अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को रांची लौटकर कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा दिल्ली से की जाएगी। इस बैठक में प्रत्याशियों के चयन के साथ-साथ चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करेगी। इससे पहले भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की थी कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के 48 घंटे के भीतर पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा हटिया सीट से विधायक नवीन जायसवाल को रांची सीट से चुनावी मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। वहीं, हटिया सीट से अजय नाथ शाहदेव को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना है। अजय नाथ शाहदेव वर्तमान में कांग्रेस के नेता हैं और हटिया से कांग्रेस के टिकट के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। पहले भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट देने पर विचार किया था, लेकिन यह प्रक्रिया किसी कारणवश रुक गई थी। हाल ही में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ अजय नाथ शाहदेव की बातचीत के बाद यह मामला फिर से आगे बढ़ा है, और संभावना है कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग का नया फॉर्मूला तैयार किया गया है। भाजपा 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आजसू को 10 सीटें मिलेंगी। हालांकि, आजसू इससे संतुष्ट नहीं है और चार और सीटों के लिए भाजपा पर दबाव बना रहा है। आजसू के पार्टी सूत्रों का कहना है कि बड़कागांव विधानसभा सीट से आजसू नेता रोशनलाल को भाजपा के टिकट पर उतारने को लेकर पार्टी सहमत नहीं थी। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का दबाव है कि वे इस प्रस्ताव को स्वीकार न करें।

बड़कागांव सीट के साथ मांडू सीट पर भी आजसू का दावा था, लेकिन भाजपा को यह मंजूर नहीं था। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशनलाल, जो पहले भी आजसू के टिकट पर बड़कागांव से चुनाव लड़ चुके हैं, को इस बार भाजपा के टिकट पर उतारने की योजना बनाई गई है। इस निर्णय के तहत रोशनलाल पहले भाजपा की सदस्यता लेंगे, जिसके बाद उन्हें बड़कागांव सीट से भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

इसके अलावा, लोजपा और जदयू के बीच भी सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। एनडीए में लोजपा भी अपनी हिस्सेदारी की मांग पर अड़ी हुई है। फिलहाल, जदयू के खाते में तीन सीटें गई हैं, लेकिन अगर लोजपा अपनी मांग पर अड़ी रहती है तो जदयू को दो और लोजपा को एक सीट दी जा सकती है।

एनडीए के इस सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा। सीटों के बंटवारे को लेकर आजसू और भाजपा के बीच पिछली बार के चुनाव में भी मतभेद हुए थे, जिससे दोनों दलों को नुकसान उठाना पड़ा था। अब देखना यह होगा कि इस बार सीट शेयरिंग का यह नया प्रयोग एनडीए के लिए कितना सफल साबित होता है।

 

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...