RPC Media Cup 2026 Final: गंगा बनाम स्वर्णरेखा खिताबी भिड़ंत आज 12 बजे

RPC Media Cup 2026 Final:आरपीसी मीडिया कप 2026 के फाइनल में गंगा और स्वर्णरेखा आमने-सामने। जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान में सोमवार दोपहर 12 बजे से मुकाबला।


RPC Media Cup 2026 Final रांची: आरपीसी मीडिया कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। गंगा और स्वर्णरेखा की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच सोमवार दोपहर 12 बजे से जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान में खेला जाएगा।

सेमीफाइनल में गंगा ने मयूराक्षी को मात दी, जबकि स्वर्णरेखा ने अमानत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में लगातार रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

RPC Media Cup 2026 Final:पहले सेमीफाइनल में गंगा की 11 रन से जीत

गंगा ने निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 123 रन बनाए। ओम प्रकाश झा ने 43 रन की अहम पारी खेली, जबकि संतोष ने 30 रन जोड़े। मयूराक्षी की ओर से ओम प्रकाश ने 20 रन देकर एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयूराक्षी की टीम 15.1 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। ओम प्रकाश ने 50 रन और लाल दिवाकर ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गंगा के संतोष कुमार सिन्हा ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। दिवाकर और विजय ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। संतोष कुमार सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Key Highlights

  1. आरपीसी मीडिया कप 2026 का फाइनल सोमवार दोपहर 12 बजे

  2. गंगा ने मयूराक्षी को 11 रन से हराया

  3. स्वर्णरेखा ने अमानत को 8 विकेट से पराजित किया

  4. मोनू कुमार और संतोष कुमार सिन्हा बने प्लेयर ऑफ द मैच

  5. जेके क्रिकेट एकेडमी मैदान में होगा खिताबी मुकाबला


RPC Media Cup 2026 Final:दूसरे सेमीफाइनल में स्वर्णरेखा का दबदबा

दूसरे सेमीफाइनल में अमानत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन बनाए। रियाज आलम ने 53 रन और शमीम राजा ने 35 रन की पारी खेली। स्वर्णरेखा के कप्तान राजेश कुमार ने 19 रन देकर 2 विकेट झटके।

128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वर्णरेखा ने 12.4 ओवर में ही 2 विकेट पर 129 रन बना लिए। मोनू कुमार ने 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विजय कुमार ने 29 रन जोड़े। स्वर्णरेखा ने 8 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मोनू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

RPC Media Cup 2026 Final:फाइनल पर टिकीं नजरें

सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना बनाए रखने की अपील की।

अब सभी की नजरें सोमवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां गंगा और स्वर्णरेखा की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!