Dhanbad: BCCL एरिया 03 अंतर्गत एस जी टी आउटसोर्सिंग माइंस को छाताबाद के निवासियों ने अनिश्चितकाल के लिए बाधित कर माइंस परिसर मर ही धरने पर बैठ गए। इस आंदोलन में वार्ड 02 के पार्षद मो शहाबुद्दीन सहित सैंकड़ो की संख्या में महिला पुरूष शामिल हुए। छाताबाद के निवासियों ने इस धरने के माध्यम से BCCL प्रबन्धन से इलाके में प्रदूषण नियंत्रण, समुचित जलापूर्ति, स्थानीय को नियोजन देने सहित कई मांगो को लेकर यह आंदोलन किया है।
पार्षद मो शहाबुद्दीन ने मामले की जानकारी दी
मामले ने जानकारी देते हुए पार्षद मो शहाबुद्दीन ने कहा कि इन मांगों से सम्बंधित मांगपत्र BCCL प्रबन्धन को सौंपा गया था,जिसको लेकर प्रबन्धन ने आश्वस्त किया था कि आनेवाले चंद दिनों में इन समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा। पर प्रबन्धन ने वादाखिलाफी करते हुए अबतक इन सुविधाओं को बहाल नही किया। अंततः हमसब ने कम्पनी का चक्का जाम कर आंदोलन का रास्ता अपनाया।
आंदोलन से कंपनी को हुआ बड़ा नुकसान
वहीं इस धरने को अनैतिक बताते हुए माइंस प्रबन्धन ने कहा कि यहां के निवासियों की मांगे BCCL प्रबन्धन से सबंधित है, जिसको लेकर प्रबन्धन को समय देना चाहिए। इस आंदोलन से कम्पनी के उत्पादन पर पूरी तरह प्रभाव पड़ा है और कम्पनी को बड़ा नुकसान हुआ है।
आंदोलनकारियों से वार्ता करने की जरुरत
बहरहाल स्थानीय लोगों का यह आंदोलन एक बार फिर BCCL प्रबन्धन और आंदोलनकारियों को आमने सामने कर दिया है, अब ऐसे में जरूरत है कि बीसीसीएल प्रबन्धन सक्रिय होकर आंदोलनकारियों से वार्ता करे ताकि मांगो पर समुचित कार्रवाई की जा सके और कम्पनी को हो रहे नुकसान को भी रोका जा सके।
Highlights







