सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के खिलाफ हंगामा

बेगूसराय : बेगूसराय में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या के मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना को का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा निर्दोष आदमी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया है कि इसमें जो पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की गई है, वह व्यक्ति निर्दोष है।

नाराज लोगों ने लाहिया नगर थाना का किया घेराव

इस दौरान लोगों ने बताया है कि आपस की लड़ाई में बेवजह वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी से नाराज होकर लोगों ने लोहिया नगर थाना को घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा की जा रही है। लोगों का कहना है कि जो हत्यारे हैं। उसे हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए बेवजह लोगों को पुलिस फंसा कर उसे गिरफ्तार किया है। थाना पर हंगामा करने के बाद सभी लोग बेगूसराय के एसपी कार्यालय पहुंचे जहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि परमानंद पैसे से वकील है उसे व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी देखें :

इस हत्या के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश

आपको बताते चले कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदह में मंगलवार की दिनदहाड़े विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों के प्रति काफी आक्रोश था। इसी सिलसिले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसी गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लोहिया नगर थाना को घेराव कर जमकर हंगामा किया है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं। बताते चले की छपरा एसपी के सरकारी चालक पिता की हत्या जमीनी विवाद के कारण होने की लोगों में चर्चा है। वहीं सदर डीएसपी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन लोगों को थाना पर बुलाया गया है जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : फिर कलंकित हुआ रिश्ता, मां ने नवजात बच्ची का शव गड्ढे में फेंका

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...