सहरसा: सहरसा के एसपी हिमांशु के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार मुहीम चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हत्या के मामले में मृतिका की मां, नानी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते 7 दिसंबर की है जब महिषी थाना क्षेत्र के एनी कृष्णा नगर श्मशान के समीप जख्मी हालत में एक युवती बरामद हुई थी। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए पहुँचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी ललिता उर्फ़ फोक्सी के रूप में की गई।
मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। चंबिने के दौरान पुलिस ने मृतिका की मां उर्मिला देवी, नानी अलोघनी देवी और पिता बुच्चन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतिका के नाबालिग भाई को भी पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और बताया कि मृतिका अपनी बड़ी बहन के पति के साथ रहना चाहती थी लेकिन परिजन उसकी शादी कहीं और करवाना चाह रहे थे। बार बार समझाने के बावजूद वह मानने के लिए तैयार नहीं थी इसलिए परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- लोगों में Police का खौफ हो गया खत्म, लोगों ने फिर किया हमला
सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट
SAHARSA SAHARSA SAHARSA
SAHARSA
Highlights


