लोगों में Police का खौफ हो गया खत्म, लोगों ने फिर किया हमला

कैमूर: कैमूर में एक बार फिर पुलिस पर लोगों ने हमला किया। लोगों के हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि पुलिस को अपनी जानने के लिए भागना पड़ा। मामला कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव की है जहां आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले की वजह से पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार किये बगैर मौके से भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस रविवार को कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में आर्म्स एक्ट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी।

इस दौरान आरोपी के परिवार के लोग समेत आसपास की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। महिलाओं के हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही आरोपी छत से कूद कर भागने में सफल रहा। मामले में मोहनिया के एसडीपीओ ने बताया कि आर्म्स एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव किया है। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

मामले एक और कांड दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि कैमूर में पुलिस पर बीते एक सप्ताह में यह तीसरा हमला है। अभी दो दिन पहले भी अवैध शराब मामले में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था जिसमें एक एएसआई का हाथ टूट गया जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Jehanabad: दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने कराया मामला दर्ज

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट
Police Police Police

Police

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...