सहिया मां, दर्जी पिता और बेटा बना अफसर: चतरा के खुर्शीद ने JPSC में पाया 78वां रैंक, गांव और परिवार में खुशी की लहर

रांची: JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ, और इसी के साथ चतरा जिले के कसारी गांव के मोहम्मद खुर्शीद अंसारी ने पूरे राज्य को गौरवान्वित कर दिया। झारखंड प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए खुर्शीद को 78वां रैंक मिला है। उनका चयन केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और उम्मीद की मिसाल है।

मूलतः सिमरिया प्रखंड के छोटे से गांव कसारी निवासी मोहम्मद खुर्शीद के पिता मोहम्मद हनीफ पेशे से दर्जी हैं, जो कई वर्षों से बीमार रहने के कारण घर पर ही रहते हैं। मां हमीदा खातून सहिया दीदी के रूप में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई हैं। आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे खुर्शीद की यह उपलब्धि परिवार और गांव के लिए गौरव का क्षण बन गई है।

खुर्शीद ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से की। इसके बाद बगरा से हाईस्कूल और फिर हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेज से इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हजारीबाग में एक छोटे लॉज में रहकर उन्होंने दिन-रात मेहनत की और जेपीएससी में सफलता पाई।

खुर्शीद ने बताया, “मैंने सिर्फ एक सपना देखा और उसे साकार करने के लिए लगातार प्रयास करता रहा। परिस्थितियां कठिन थीं, लेकिन मैंने उन्हें कभी बहाना नहीं बनने दिया।”

रिजल्ट की सूचना जब मोहम्मद खुर्शीद ने अपने बीमार पिता को दी, तो वे भावुक हो गए। मां हमीदा खातून ने भी बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे पूरे गांव की उपलब्धि बताया।

इस सफलता की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल है। स्थानीय लोग खुर्शीद को बधाई दे रहे हैं और उन्हें गांव के बच्चों के लिए प्रेरणा मान रहे हैं।


मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...