छोटे से गांव की बेटी का बड़ा कमाल, पहले ही प्रयास में 65वीं BPSC में पाई 18वीं रैंक

मुंगेर : BPSC में पाई 18वीं रैंक – कहते हैं जब हौसलों में ताकत हो तो बुलंदियों को छूने से कोई भी नहीं रोक सकता है.

वहीं अगर इस बुलंदी पर बेटियां पहुंचती है तो न केवल एक पिता, बल्कि पूरे देश का सर गर्व

से ऊंचा हो जाता है. कुछ ऐसी ही कहानी मुंगेर जिले के छोटे से गांव कल्याणपुर की बेटी अनीशा राणा की है.

जिन्होंने पहले ही प्रयास में 65वीं BPSC में 18वां रैंक हासिल कर अपने गांव के साथ पूरे राज्य का नाम रौशन किया है.

जिसकी सफलता पर पूरे गांव खुशियां मना रही है.

 BPSC में पाई 18वीं रैंक – अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह की बेटी अनीशा ने ऐसी पाई सफलता

मुंगेर मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर छोटे से गांव कल्याणपुर निवासी मुंगेर कोर्ट में कार्यरत अधिवक्ता

अशोक कुमार सिंह की बेटी अनीशा ने 65वीं BPSC परीक्षा में 18वां रैंक हासिल किया है.

उसने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी मुंगेर से पूरी की. जिसके बाद वह स्नातक के लिए पटना चली गयी.

जहां उसने वर्ष 2019 में भौतिकी से स्नातक पास किया.

इस दौरान वह स्नातक के साथ सिविल सर्विस और BPSC की तैयारी करने लगी. वर्ष 2019 में स्नातक पास

करने के बाद उसने मात्र 2 माह बाद 65वीं BPSC की पीटी परीक्षा दी. जिसमें चयन होने के बाद कोविड-19

संक्रमण को लेकर मेंस की परीक्षा काफी विलंब से हुई. मेंस देने के बाद उन्होंने 65वीं BPSC में 18वां रैंक हासिल किया.

 BPSC में पाई 18वीं रैंक – घर की सबसे छोटी बेटी है अनीशा राणा

गांव की बेटी अनीशा राणा के BPSC में 18वीं रैंक हासिल करने से गांव में खुशी का माहौल है.

लोगों के अनीशा के घर आकर उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं.

लोग गांव की बेटी की इस सफलता पर खुशियां मना रहे हैं. अनीशा राणा अपने घर की सबसे छोटी बेटी है.

अनीशा की माँ बबिता देवी एक गृहणी हैं. पिता अशोक सिंह एक किसान और अधिवक्ता हैं.

वहीं बड़ा भाई अनिमेष अभी तैयारी कर रहा है.

हार्ड वर्क से मिली सफलता- अनीशा

अनीशा ने कहा कि उन्हें हार्ड वर्क से सफलता मिली, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

माँ बबिता देवी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चियों पर भरोसा करनी चाहिए.

वहीं पिता अशोक और भाई अनिमेष ने कहा कि उन्हें अनिशा पर गर्व है.

रिपोर्ट : अतहर खान

बीपीएससी 67वें पीटी रिजल्ट 2022 का परिणाम आज

Saffrn

Trending News

Jharkhand JTET Exam Cancel: रांची और बोकारो के दो केंद्रों पर...

Jharkhand JTET 2026 में रांची और बोकारो के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र गड़बड़ी के कारण परीक्षा रद्द, छात्रों ने जताया भारी विरोध।Jharkhand...

Chaibasa Treasury Scam: पुलिस खातों से 45 लाख की Fraud निकासी,...

 चाईबासा ट्रेजरी से पुलिस विभाग के खातों से 45 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया। सिपाही देवनारायण मुर्मू समेत 4 लोगों...

Pahari Mandir Committee Row:नई अधिसूचना पर विकास समिति की आपत्ति, कोर्ट...

 पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की नई अधिसूचना पर आपत्ति जताई। हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना बताते हुए कोर्ट जाने...

Sand Crisis in Jharkhand: बालू घाट बंद, Illegal Mining से सरकार...

 झारखंड में 229 बालू घाटों का टेंडर पूरा होने के बावजूद वैध उठाव शुरू नहीं हुआ। अवैध बालू कारोबार से सरकार को प्रतिदिन 6...

Jagannathpur Temple Murder Case: दानपेटी से 3.10 लाख चोरी कर आरोपियों...

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा हत्याकांड का खुलासा। दानपेटी से 3.10 लाख चोरी कर आरोपियों ने पार्टी की और नए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img