साहिबगंज एसपी अपने और पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति से जुड़े सवालों में उलझे

393
Advertisment

रांची:साहिबगंज एसपी अपने और पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति से जुड़े सवालों में उलझे. इडी के गवाह को भड़काने की साजिश में शामिल रहने सहित अन्य मुद्दों पर पूछताछ के लिए उन्हें एक बार फिर आज बुलाया गया है.

Advertisment

दूसरे समन के बाद पूछताछ में सामिल होने के लिए साहिबगंज मंगलवार को निर्धारित समय पर रांची में स्थित इडी के क्षेत्रीय कार्यलय में हाजिर हुए.

इडी की ओर से पूछताछ प्रारंभ करने से पहले उन्हें संपत्ति की जानकरी देने के लिए एक फार्मा दिया. इस फार्मा में इडी ने नौशाद आलम को भरने को कहा गया.

फार्म में नौशाद आलम के पारिवारिक सदस्यों की आमदनी और संपत्ति को लेकर सवाल थे. साहिबगंज एसपी इन सवालों का लिखित उत्तर देने में काफी देर तक परेशान रहें। संपत्ति से संबधित कई सवालों का उन्होंने तत्काल कोई उत्तर नहीं दिया.

उनके द्वारा इन सवालों का जवाब बाद में देने की बात कही गई. संपत्ति की जानकारी से संबंधित फार्म के सवालों का जवाब देने के बाद इडी के अधिकारियों ने उनके द्वारा दिये गये जवाब के आधार पर पूछताछ की.

इसके अलावा ईडी ने उनके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर भी पूछताछ की. इडी को मिली कुछ शिकायती पत्रों में नौशाद आलम द्वारा अपने ससुराली रिश्तेदारों के नाम संपत्ति खरीदने का उल्लेख किया गया है.

Advertisement