सहनी ने चुनाव को लेकर मतदाताओं, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, जताया आभार

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज फेसबुक लाइव आकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और आभार जताया। उन्होंने कहा कि उम्मीद के मुताबिक, इंडिया गठबंधन को परिणाम नही मिला लेकिन, पिछली बार से सीटें भी बढ़ी और वोट प्रतिशत भी बढा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है हमलोग संघर्ष करते रहेंगे, सफलता जरूर मिलेगी।

GOAL Logo page 0001 7 22Scope News

इस बार हमारे गठबंधन के वोट में बड़ी वृद्धि हुई है – मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले चुनाव में करीब 4.08 करोड़ वोट पड़े थे। जिसमें से एनडीए को 53 प्रतिशत और यूपीए को 32 प्रतिशत यानी 1.29 करोड़ वोट मिले थे लेकिन 2024 के चुनाव में कुल 4.34 करोड़ वोट पड़े जिसमें एनडीए को 2.05 करोड़ तथा इंडिया गठबंधन को 1.70 करोड़ वोट आए। इससे साफ है कि हमारे गठबंधन के वोट में बड़ी वृद्धि हुई है। उन्होंने माना कि सीवान और पूर्णिया जैसे क्षेत्रों में वोटों में बंटवारा भी हुआ, नहीं तो और वोट में वृद्धि होती।

नीतीश कुमार इस साल ही चुनाव कराने की कोशिश करेंगे – VIP प्रमुख

सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार रहने की बात करते हुए कहा कि ऐसे तो विधानसभा का चुनाव अगले वर्ष होना है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार इस साल ही चुनाव कराने की कोशिश करेंगे। इसलिए हमें पंचायत और बूथ तक पार्टी को मज़बूत करने की जरूरत है। सहनी ने इस चुनाव के परिणाम को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि हमलोगों के संघर्ष और मेहनत का ही परिणाम है कि एनडीए 400 सीट तक नहीं पहुंच सका, वरना संविधान बदलना तय था। यह हमलोगों के लिए बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की समीक्षा की जाएगी और आगे की तैयारी के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।

यह भी पढ़े : आरा में राहुल का मोदी पर तंज, कहा- ये गरीबों की नहीं अरबपतियों की है सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...