Salman Khan को फिर मिली मारने की धमकी और मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

डिजीटल डेस्क : Salman Khan को फिर मिली मारने की धमकी और मांगी 2 करोड़ की रंगदारी। बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan को फिर से धमकी मिली है। यह धमकी बीते मंगलवार को मिली है और अब मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को एक मैसेज आया था। धमकी देने वाले ने सुपरस्टार से 2 करोड़ रुपये की मांग की है। बताया है कि मैसेज करनेवाले ने यह भी कहा कि अगर उसे मांगी गई रंगदारी नहीं मिली तो वह सलमान खान को टपका देगा यानी जान से मार देगा।

पुरानी धमकी के मामले में नोएडा से हो चुकी है गिरफ्तारी

धमकी भरा मेसेज मिलने के बाद मुंबई के वर्ली थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि कुछ महीने पहले जब अभिनेता Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई गईं, तब से ही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा प्रकरण से पहले बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan को धमकाने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा है। दिल्ली के पास नोएडा में बीते मंगलवार को ही मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने सेक्टर 39 से Salman Khan और विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकाने के आरोप में यूपी के बरेली निवासी 20 वर्षीय तैयब उर्फ गुफरान खान को गिरफ्तार किया गया है।

Salman Khan
Salman Khan

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद बढ़ा दी गई है अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा…

मुंबई में ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गत दिनों हुई हत्या के बाद Salman Khan की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है। उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। उन्हें बार-बार धमकियां मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुपरस्टार Salman Khan जहां भी जाते हैं अब अपने काफीले के साथ ही जाते हैं।

Salman Khan के पिता सलीम खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। एक के बाद एक धमकियों और हमलों की जिम्मेदारी फेसबुक पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के साथी लेते हुए नजर भी आ रहे हैं।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान Salman Khan के पिता सलीम खान ने साफ-साफ कहा था कि वो क्यों माफी मांगे क्योंकि Salman Khan ने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए उनका माफी मांगना नहीं बनता है। उनका ये भी कहना था कि Salman Khan ने तो आज तक एक कॉकरोच तक नहीं मारा है।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...