ममता सरकार में भाजपा नेताओं की जान सुरक्षित नहीं, बोले समीर उरांव

रांची. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उरांव ने कहा कि ममता सरकार में सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी है। आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। आम खास सभी भयभीत और परेशान हैं। बहन बेटियां असुरक्षित हैं।

भाजपा नेता का ममता सरकार पर निशाना

भाजपा नेता ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल के जनजाति क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जन जीवन तबाह हो चुका है। कुच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी जैसे क्षेत्र के चाय बागान आदि जगहों में बड़ी तबाही हुई है। ऐसे में एक जन प्रतिनिधि के नाते मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जनता के दुखदर्द को बांटने जा रहे थे। और ऐसे में नागड़ा काटा के पास सांसद के ऊपर टीएमसी के गुंडों के द्वारा कातिलाना हमला किया गया। वे ईश्वर की कृपा से जान बचा पाए। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में जंगलराज व्याप्त है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता मद में गुंडों को पोस रही है।

Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: संवैधानिक अधिकारों के लिए कोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत जाने पर कर्मचारी को सेवा से हटाना मनमाना और दुर्भावनापूर्ण है।Jharkhand High...

Jharkhand Teacher Recruitment: 102 अभ्यर्थियों की डिग्री की होगी जांच, दो...

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी। दोनों निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने...

Naxalite Arrest:नक्सली असीम मंडल के दस्ते पर बड़ा एक्शन, 5 लाख...

पश्चिम बंगाल में 5 लाख के इनामी नक्सली समीर महतो और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने की खबर है। दोनों से पूछताछ...