पटना : बिहार के लिए आज यानी मंगलवार का दिन खास है। बिहार विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन नीतीश सरकार वर्ष 2026-2027 के लिए विधानसभा में अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अभी थोड़ी देर पहले विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। साथ ही वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। सबका साथ, सबका विकास की नीति के साथ आगे बढ़ते हुए इस वर्ष बिहार का बजट आकार बढ़कर तीन लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बजट को सराहा है।
राज्य के हर परिवार और क्षेत्र के विकास के लिए एक ‘सशक्त साझेदार’ करार दिया – सम्राट-विजय
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने 2026-27 के बिहार बजट को जनहित और विकासोन्मुख बताया है। उन्होंने इसे राज्य के हर परिवार और क्षेत्र के विकास के लिए एक ‘सशक्त साझेदार’ करार दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बजट का उद्देश्य राजनीतिक लाभ नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से जनहित सुनिश्चित करना है, ताकि राज्य को विकसित बिहार की श्रेणी में लाया जा सके।

सम्राट चौधरी ने बजट को जनता की आकांक्षाओं और उनकी क्षमता बढ़ाने वाला बताया है
बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बजट को जनता की आकांक्षाओं और उनकी क्षमता बढ़ाने वाला बताया है। विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने मिलकर विकास की गति को बनाए रखने और केंद्र सरकार से मिलकर बिहार में सड़कों व बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है।

BJP नेता इस बजट को लेकर मेगा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं – विजय कुमार सिन्हा
बिहार के डिप्टी सीएम सह मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेता इस बजट को लेकर मेगा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को योजनाओं का लाभ समझाना है। एनडीए सरकार ने विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले हर सवाल का माकूल जवाब देने और विधानसभा में बिहार के विकास पर चर्चा के लिए तैयार रहने की बात कही है।

यह भी देखें :
यह भी पढ़े : Bihar Budget Live : वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश, बिजेंद्र यादव ने की CM नीतीश की तारीफ
अंशु झा की रिपोर्ट
Highlights


