पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज यानी सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री रहते रेल को बेचने का उन्होंने काम किया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इसके साथ उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोई पार्टी है क्या।
आफताब आलम की रिपोर्ट