दिन दहाड़े अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से 15 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात,नीलांबर इनक्लेव की घटना, अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हजारीबाग :हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया तालाब स्थित नीलांबर इनक्लेव अपार्टमेंट में दिन दहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। चोरों ने अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले पर स्थित एक फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये नकद उड़ा लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दिन दहाड़े अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से 15 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात,नीलांबर इनक्लेव की घटना, अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दिन दहाड़े अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले से 15 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात,नीलांबर इनक्लेव की घटना, अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जबकि मामला बुधवार को दर्ज किया गया। जिस फ्लैट में चोरी हुई वह एक निजी कंपनी के निदेशक दीपक का है, जो साइंस सेंटर, रोबोटिक व एआई पर काम करती है। दीपक अपने सहयोगियों के साथ फ्लैट में किराए पर रहते हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे सभी लोग ऑफिस के लिए निकल गए थे।
इसके करीब दो घंटे बाद, 3:18 बजे दो युवक अपार्टमेंट में लिफ्ट के जरिए दाखिल होते हैं। पहले वे तीसरे तल्ले पर उतरते हैं, फिर सीढ़ियों से पांचवें तल्ले तक पहुंच जाते हैं। वहां सिर्फ दो मिनट में ताला तोड़कर फ्लैट में घुसते हैं और तीन मिनट में अलमारी से कैश निकालकर फरार हो जाते हैं।
भागने के बाद दोनों आरोपी पैदल ही अपार्टमेंट से निकलते हैं, थोड़ी दूर जाकर एक ऑटो पकड़ते हैं लेकिन 50-60 मीटर बाद ही उतरकर पैदल देवांगना चौक की ओर निकल जाते हैं। घटना के बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। दोनों आरोपितों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं, क्योंकि किसी ने भी इन युवकों को रोका-टोका नहीं, यहां तक कि गार्ड ने भी उनसे कोई पूछताछ नहीं की।
कोर्रा थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपितों की पहचान के लिए अन्य थानों से संपर्क कर रही है।
शशांक शेखर हजारीबाग की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...